रिपोर्ट अनमोल कुमार
ब्रह्मपुर। श्रम गौरव दिवस सह बुद्ध अवतरण दिवस का आयोजन गौरीशंकर पब्लिक स्कूल ब्रह्मपुर में ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्यकुल की सन्निधि में संपन्न हुआ। आचार्य धर्मेन्द्र ने श्रम , श्रमिक, श्रमदान की महिमा को बतलाते हुए कहा कि बिना श्रम किये खाना पाप है। असली श्रम शरीर श्रम ही है।आगे उन्होंने ने बुद्ध अवतरण दिवस पर कहा किआज युद्ध नहीं बुद्ध की जरूरत है। युद्ध समस्या का समाधान नहीं।हर युद्ध का अन्त सन्धि से ही होता है। इस अवसर पर कविवर रामनिवास शर्मा, सत्येन्द्र पाठक ने जहां सामयिक काव्य पाठ किया वहीं विजय केसरी और शिवजी पांवड़े सनातनी ने श्रम दिवस और बुद्ध अवतरण पर प्रकाश डाला। जीपीएस के अध्यक्ष ने आगत का स्वागत और वाराणसी से पधारे संत हयग्रीव जी का बहुमान किया वहीं शिव मोहन तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आशय की जानकारी आचार्य कुल बिहार, झारखंड के मीडिया प्रभारी, अनमोल कुमार ने दिया।



