रिपोर्ट -मनोज कुमार
बेतिया से खबर है जहां बेतिया नगर से एक दिलचस्प और चर्चा में आया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली चौक और इलम राम इलाके का है, जहां तेज बारिश के बावजूद शादी की पारंपरिक रस्में पूरी शिद्दत से निभाई गईं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को डोली में बैठाकर विदाई दी जा रही है, जबकि मूसलाधार बारिश के चलते वह पूरी तरह भीगती नजर आ रही है। वहीं दूल्हा भी परंपरा निभाते हुए घोड़े पर सवार होकर बारिश में आगे बढ़ता दिख रहा है।
हैरानी की बात यह है कि परिवार और बाराती भी भीगते हुए दूल्हा-दुल्हन के साथ चलते नजर आए, लेकिन किसी ने रस्मों में कोई कमी नहीं आने दी।
यह वीडियो जहां एक ओर परंपराओं के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर मौसम की परवाह किए बिना रीति-रिवाज निभाने का जज्बा भी दिखाता है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वही वायरल वीडियो में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ले जाएंगे ले जाएंगे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आंधी हो तूफान हो या हो तेज बारिश दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे




