रिपोर्ट – मनोज कुमार!
– बेतिया जिले से बड़ी ख़बर आ रही हैं जहां के नरकटियागंज में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने ही मौसा पर दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी मौसा प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बेतिया जिले के नरकटियागंज के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने ही मौसा पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। मामले का खुलासा तब हुआ,जब शिक्षिका ने लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर पूरी घटना अपने पति जितेंद्र को बताई। जानकारी मिलते ही जितेंद्र नरकटियागंज पहुंचा और आरोपी से पूछताछ करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरकटियागंज के शिवगंज निवासी 55 वर्षीय हार्डवेयर व्यवसायी के रूप में हुई है। शिक्षिका के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह पूर्वी चंपारण की रहने वाली है और नरकटियागंज प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है। वह अपने मौसा के घर रहकर प्रतिदिन विद्यालय जाया करती थी।
पीड़िता ने आरोप लगाई है कि होली के दौरान जब उसकी मौसी अपने मायके गई हुई थी, उसी दौरान आरोपी मौसा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। लोक-लाज के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन इसके बाद आरोपी लगातार उस पर आपत्तिजनक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ बदनाम करने की धमकी देता था।
प्रताड़ना से परेशान होकर शिक्षिका ने मौसा का घर छोड़ दिया और किराए के मकान में रहने लगी, लेकिन आरोपी द्वारा उसका पीछा करना और परेशान करना जारी रखा।
तंग आकर पीड़ित शिक्षिका ने पूरी घटना अपने पति को बताई। जिसके बाद यह मामला पूरे मुहल्ले में फैल गया।
इधर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वही इसी घटना को लेकर जुली कुमारी जो आरोपी बृजेश कुमार गुप्ता की पत्नि ने भी शिकारपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।



