:- रवि शंकर अमित!
बाढ थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव में देर रात शादी विवाह का मौसम था। गांव में दो शादियां थी। रास्ता संकीर्ण होने के कारण आने जाने और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में मारपीट तक की नौबत आ गई। वही विवाद की सूचना डायल 112 को दी गई मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर तत्काल मामला को शांत कर दिया गया। उसके बाद सुबह में वही रात वाली विवाद को लेकर फिर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद को सुलझाने हेतु पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाया विवाद को लेकर दोनों पक्ष की ओर से आवेदन दी गई। वही डीएसपी 1 ने बताया कि बात को विशेष चढ़ा बढ़ाकर आवेदन में लिखा गया है। मामले की जांच को लेकर डीएसपी 1 राम कृष्ण स्वयं स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर रहे हैं। वही दोनों पक्ष को थाने में बुलाकर बैठक कराई जाएगी और मामले को साथ कर दिया जाएगा
बाइट – पीड़ित परिजन
बाइट – रामकृष्ण, एसडीपीओ 1




