:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ – बारात में मारपीट का मामला सामने आया है, घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास दयाचक मोहल्ला का है। जहाँ झाझारखंड से आई बारात को बाढ़ में पीटा गया जिसमें 7 बाराती घायल हो गये, इस कारण दूल्हा ने शादी से इंकार कर दिया, जिसे मानाने में सारात पक्ष और पुलिस के पसीने छूट गये, बारात बोकारो सेक्टर-9 से आई थी। बारात निकल रही थी, लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में घुस आए। बारातियों के साथ बदसलूकी शुरू हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।
इस हमले में 7 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन-फानन में घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खून-खराबा देखकर दूल्हा ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ घंटों चला ड्रामा। लड़की पक्ष के लोग अस्पताल पहुँच गए और मंडप की जगह अस्पताल परिसर में ही शादी का दबाव बनाने लगे। कभी मंदिर में शादी की चर्चा होती, तो कभी सड़क पर हंगामा।
स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय प्रशासन और अस्पताल के डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला। दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया-बुझाया फिर पुलिस के सहयोग से दूल्हे को वापस मंडप लाया गया।
जल्दबाजी में जयमाला और सिंदूरदान की रस्में पूरी की गईं। ईधर घायलों का इलाज जारी है और विदाई की रस्म पूरी कर बाराती बोकारो के लिए रवाना हो गया है!



