:- रवि शंकर अमित!
– मोकामा के हाथीदह स्थित राजेंद्र सेतु पीलर नंबर 1/2 के नीचे पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है युवक की उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है, प्रथम दृष्टि में पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है शव को देखने से यह प्रतीत होता है किया तो वह राजेंद्र सेतु के पाथवे से नीचे गिरा है, या उसे उठाकर फेंक दिया गया है अतः पुलिस हत्या और आत्महत्या अथवा हादसा समेत कई एंगल से जांच में जुटी हुई है, युवक ने ब्लु जींस पैंट और सफ़ेद और लाल चेक शर्ट पहन रखा है, मृतक में गले में चाँदी का लॉकेट है जिसमें हनुमान जी की तस्वीर बनी है, कमर और हाथ में लाल धागा बँधा है और युवक की रंग साँवला है ! पुलिस उसकी पहचान की कोशिश में जुटी हुई है कई थानों को युवक की तस्वीर भेजी गई है ताकि उसकी पहचान की जा सके और परिजन उसके शव को प्राप्त कर सकें हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह यह सूचना प्राप्त हुई कि राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात युवक का शव पड़ा है, जिसके सत्यापन के दौरान उन्होंने शव की स्थिति का जायजा लिया और वरिय पदाधिकारी को सूचित करते हुए FSL की टीम को बुलाया है!
बाइट- रंजन कुमार, SHO, हाथीदह



