संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कासीमपुर टोलवा मेन रोड पर एक उजले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 1024 पीस यानी कुल 102.4 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों—विकाश कुमार और राहुल कुमार—को गिरफ्तार किया है, जो इस खेप को लेकर जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडाधिकारी की मौजूदगी में पूरी तलाशी प्रक्रिया पूरी की गई। इस मामले में बनमा ईटहरी थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बरामद कोरेक्स, स्कॉर्पियो वाहन और दो मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। साथ ही पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच तेज कर दी गई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
BYTE :- बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर




