:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल में बख्तियारपुर में चिरैया गांव में एक शादी समारोह में गंगा नदी में नहाने के दौरान चार लड़कियां डूब गईं, जिनमें से दो को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो की खोज जारी है। चिरैया गांव में हरदेव राय के बेटे संजन कुमार की 28 अप्रैल को शादी होनी है। शादी समारोह में घर पहुंचे सगे-संबंधी शादी की रस्म अदायगी को लेकर गंगा स्नान करने गए थे। तभी चार लड़कियां अचानक गंगा की तेज धारा में बहने लगीं। स्थानीय लोगों ने बचाने के लिए तेज धारा में छलांग लगा दी। किसी तरह दो लड़कियों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि वैशाली जिला में राघोपुर की अमृता कुमारी और माधुरी कुमारी की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद से पूरे गांव में चीख-पुकार मची है। घर में भी सभी नाते रिश्तेदार मातम में डूबे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हरदेव राय के गोतिया रविन्द्र राय के घर से भी आज बारात जानी थी, सभी जाने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन इस दुखद घटना ने सारी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। अमृता शादी में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल हरदेव राय के यहां आई थी, वहीं माधुरी कुमारी हरदेव राय की भतीजी थी।
बाइट स्थानीय ग्रामीण और पीड़ित परिजन




