मोकामा के कसहा दियारा में 75 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से सोए अवस्था में निर्मम हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा में एक अधेड़ की गला दबाकर और धारदार हथियार से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी गयी।मृतक वाल्मीकि निषाद बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मलहीपुर गांव का रहने वाला था।कसहा दियारा में वाल्मीकि निषाद अपने बथान पर सोया हुआ था।शनिवार की रात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलते ही पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार,,बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण, पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव जब्त कर जांच शुरु कर दी है।पटना से पहुंची FSL की टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है, इसके साथ ही टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही है, वहीं अबतक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।मरांची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइट- ग्रामीण।
बाइट- ग्रामीण।

Join us on: