शराबबंदी की आड़ मे उत्पाद विभाग की पुलिस का कारनामा उजागर,दो SI और दो होमगार्ड जवान गिरफ्तार!

SHARE:

:रिपोर्ट – कुमार हर्ष, जमुई!

बिहार मे शराब पकड़ने की जगह ये कांड कर रहे हैं पुलिस वाले,

बताया जा रहा है की 23 अप्रैल की देर शाम पिंटू कुमार नामक व्यक्ति द्वारा जमुई थाना को एक लिखित आवेदन देकर अपहरण कर फिरौती की मांग करने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके आधार पर जमुई थाना मे कांड संख्या 193/2026 ) दर्ज किया गया। सूचक के द्वारा अपने लिखित आवेदन में यह आरोप लगाया गया कि 23 अप्रैल को समय लगभग 1:00 बजे दिन में उनके बड़े भाई संतोष कुमार घर से अपनी क्रेटा गाड़ी से निकले थे लेकिन वापस नहीं आए हैं। उनके द्वारा यह शिकायत की गई कि संध्या लगभग 7:30 बजे उनके मोबाइल पर इनके भाई संतोष कुमार ने अपने मोबाइल से यह सूचना दिया कि मुझे किसी ने किडनैप कर लिया है,₹5,00,000/- फिरौती की रकम लेकर जल्दी नवादा आ जाओ, तभी हमें छोड़ेगा। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति स्वयं अपने रिश्तेदार को लेकर ₹2,00,000 के साथ नवादा पहुंचे तथा पकरीबरावाँ उत्पाद थाना में क्रेटा गाड़ी छोड़ने के एवज में ₹1,50,000/- दिया गया। पीड़ित के बड़े भाई से फिरौती के रूप में ज़बरदस्ती रुपये मांगने तथा इस रुपये के एवज में क्रेटा गाड़ी छोड़ने की इस घटना में पकरीबरावाँ उत्पाद थाना के दो सहायक अवर निरीक्षक एवं दो होमगार्ड की संलिप्तता पाते हुए सभी 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही फिरौती के रूप में लिया गया ₹1,50,000/- उत्पाद थाना के एएसआई दिलीप कुमार के घर से बरामद किया गया एवं क्रेटा कार को भी जमुई पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। बहरहाल इस घटना ने साफ जाहिर कर दिया है की बिहार मे शराबबंदी के नाम पैसा वसूली का खेल चल रहा है जिसमे उत्पाद विभाग के कर्मी की संलिप्तता उजागर हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा की पुलिस द्वारा इस मामले मे क्या कारवाई की जाएगी।
बाइट:गिरफ्तार पुलिसकर्मी

Join us on: