पूर्व कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने पप्पू यादव के बयान की कड़ी निंदा की!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके इस बयान पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं।
पूर्व कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने पप्पू यादव के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें यह बयान बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।
प्रतिमा दास ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के अनर्गल बयान देते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें इस तरह की राजनीति करनी है तो वह खुलकर कांग्रेस का दामन थाम लें।
उन्होंने पप्पू यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कहा कि महिलाएं ऐसे घृणित मानसिकता वाले व्यक्ति को समाज में स्वीकार नहीं करेंगी।
बाइट: प्रतिमा दास (पूर्व कांग्रेस विधायक, राजा पाकड़)

Join us on: