बालू लदे ट्रक ने मारी पलटी,एक अधेर की  दबने से हुई दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौनी गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया। हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि एनएच 224 एल के किनारे स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बालू से लदा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक गृहस्वामी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छतौनी गांव के 55 वर्षीय बौवे झा अपने निर्माणाधीन मकान के लिए ट्रक से बालू मंगवाए थे। ट्रक जयनगर-उमगांव मुख्य सड़क किनारे उनके घर के पास पहुंचा था और बालू उतारने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गई। इस दौरान पास में मौजूद बौवे झा ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक के नीचे दबे शव को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। बतायाजा रहा है कि दो जेसीबी मशीनों से ट्रक को हटाने का काफी मशक्कत के बाद किया गया। लेकिन भारी मात्रा में बालू लदे होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हादसे में केवल जानमाल का ही नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि ट्रक पलटने से सड़क किनारे स्थित निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे परिवार को दोहरा नुकसान का मार झेलना पड़ रहा है। हादसे के बाद चालक और उपचालक मौके का लाभ उठा कर फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय बिजली आपूर्ति चालू थी और ट्रक पलटते ही विद्युत तारोंमें जोरदार स्पार्किंग हुई, जिससे तेज आवाज के साथ स्थिति और भयावह हो गई। लेकिन गनीमत की बात रही की बिजली से कोई बड़ा हादशा नही हुआ। अन्यथा इस से भी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक बौवे झा अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके सभी पुत्र बाहर रहकर काम करते हैं। बौवे झा गांव में रहकर अपने घर का निर्माण कार्य करवा रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब तक ट्रक और बालू पूरी तरह हटाया नहीं जाता, तब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि इस हादसे में कोई और व्यक्ति शिकार हुआ है या नहीं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई थी। मृतक के परिजनो का रो रो कर बूरा हाल है। पूरे गांव मे मातमी सन्नाटा पसरा पड़ा है।

Join us on: