रिपोर्ट- अमित कुमार!
बंगाल और तमिलनाडु चुनाव पर जदयू विधायक दल के नेता व पूर्व मंत्री श्रवण कुमार का विपक्ष पर कटाक्ष,,
श्रवण कुमार ने कहा
अन्य राज्यों के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में जो सरकारें वहां काबिज हैं, वे पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में एनडीए (NDA) की सरकार बनना तय है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, जो लोग अपनी हार देख रहे हैं, वे गलत रास्तों और बयानों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन उनके नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।
तेजस्वी यादव और जंगलराज की याद
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए श्रवण कुमार ने इतिहास याद दिलाया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने तेजस्वी और उनकी पार्टी को खारिज कर दिया है। कुमार ने तंज कसते हुए कहा, बिहार उनके माता-पिता के उस खौफनाक दौर को देख चुका है। उन्हें कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने साफ किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है और विपक्ष की बयानबाजी केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश है।
फ्लोर टेस्ट: ‘हंसते-हंसते’ मिलेगा बहुमत
बिहार में सरकार के शक्ति परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) को लेकर चल रही अटकलों पर कुमार ने गणितीय आंकड़ों के जरिए विपक्ष को घेरा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक तरफ 128 (एनडीए का आंकड़ा) है और दूसरी तरफ 115 के आसपास की चुनौती। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि बहुमत ‘हंसते-हंसते’ प्राप्त कर लिया जाएगा। क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यह सवाल विपक्ष से पूछा जाना चाहिए कि उनके विधायक क्या करेंगे।




