खाकी की आड़ में लूट का खेल, बर्खास्त व रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का गैंग गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

वर्दी पहनकर रात में ठगी और लूट की वारदात, मुफ़स्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाईमोतिहारी में खाकी की आड़ में अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठगने और लूटने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बर्खास्त पुलिसकर्मी और रिटायर्ड होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।

मोतिहारी में खाकी की आड़ में अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठगने और लूटने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बर्खास्त पुलिसकर्मी और रिटायर्ड होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रात के अंधेरे में खुद पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को रोकता था और डर-धमकाकर पैसे लूटने के साथ-साथ ‘नोट डबल’ करने के नाम पर ठगी करता था। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में हुए एक मारपीट कांड में सफदर इमाम की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर इस बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

सदर एसडीपीओ-2 जितेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सफदर इमाम, लाल बहादुर राम, मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र राय और प्रभु लाल शाह शामिल हैं। जांच में सामने आया कि लाल बहादुर राम बर्खास्त पुलिसकर्मी है, जबकि राजेंद्र राय और प्रभु लाल शाह रिटायर्ड होमगार्ड जवान रह चुके हैं। गिरोह में एक मिस्त्री भी शामिल था, जो इनके साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गैंग के पास से चार सेट खाकी वर्दी, चार टोपी, तीन बेल्ट, एक खाकी कोट, जूते, दो पुलिस बोर्ड, चार पुलिस स्टिक, एक आईडी कार्ड, पासबुक और नोटबुक के अलावा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही 1 लाख 81 हजार 200 रुपये नगद और तीन लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाता था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Join us on:

और पढ़ें