रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पौराणिक महत्व के कल्याणेश्वर स्थान की तालाब से वुधवार को एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में उपलाता हुआ शव बरामद हुआ। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। दरअसल वुधवार को कुछ श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे हुए थे। पूजा से पहले मंदिर परिसर में अवस्थित तालाब में नहाने गए तो शव में पैर टकराने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा सोर मचाए जाने लगा। सोर सुनकर तालाब के घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पानी से शव को बाहर निकालने का के प्रयास मे लग गए। कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। लोगों के द्वारा स्थानीय हरलाखी थाना पुलिस को घटना को लेकर जानकारी दी गयी।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रशिक्षु दरोगा अभिषेक कुमार चौरसिया दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर जांच में जुट गई। घटना स्थल पर मृतक युवक का बैग भी रखा हुआ पाया गया। बैग की तलाशी लेने पर बैग से मृतक के आधार कार्ड व पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ।
जिसमें मृतक का पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के नरार कोठी टोल के सुभाष चंद्र प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार के रूप में किया गया। इस के बाद मृतक के परिजन को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
जिन्होंने बताया कि मृतक रविरंजन दो दिनों से घर से गायब था। जिसकी गुमसुदगी का रिपोर्ट मंगलवार को लुआही थाना में किया।
वहीं बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल किए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना से आहत परिजनों का रोते रोते बूरा हाल हो रहा है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी मिल पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सुपूर्द कर दिया जाएगा।




