रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- 1990 से लगातार सुपौल विधानसभा से विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री रहे बिजेंद्र प्रसाद यादव को आज बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर सुपौल के सम्मानित जनता समेत NDA कार्यकर्ताओं ने बिजेंद्र बाबू को बधाई दी है। इसी कड़ी में कटिहार के पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलालचन्द्र गोस्वामी ने अपने सहयोगियों के साथ बिजेंद्र बाबु के पटना स्थित आवास पर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को बुके देकर शुभकामनाएं दी।




