रिपोर्ट- रुपेश कुमार!
औरंगाबाद दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. घटना के बाद से ससुराल वाले फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला कुटुंबा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गाव की है. मृतका की पहचान उस गांव निवासी बिट्टू सिंह की पत्नी काजल कुमारी के रूप में की गई है.
घटना के बाद मृतका के भाई प्रकाश कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल 2025 को बहन की शादी हुई थी. अभी शादी के एक साल भी नहीं हुए और ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी. उसने बताया कि शादी के कुछ दिन सब कुछ सामान्य रहा. लेकिन इसके बाद बहनोई और उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज़ को लेकर बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा.
मामले में पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर कई बार समझौता हुआ लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. समय के साथ बहन और प्रताड़ित की जाने लगी. इसी क्रम में बहनोई से सूचना मिली कि बहन की तबियत खराब है. सूचना पाकर घर पहुंचा तो उसका शव आंगन में पड़ा मिला जिसके शरीर पर जख्म और गले पर फंदे का निशान मिले तथा सारे सदस्य घर से फरार मिले घटना कि सुचना मिलते हि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर आगे कार्रवाई में जुड़ गई है




