रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पटना के सभागार में बालिका सशक्तिकरण को समर्पित संस्था अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किया गया l जिसमें नेट्रोडेम अकादमी मुंगेर की नेशनल अवार्डी रही छात्रा प्रांजलि राज को उनके विविध व विशिष्ट कला क्षेत्र में रचनात्मक योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के आगत मुख्य अतिथि बिहार सरकार के वित्त सचिव रचना पाटिल एवं स्वास्थ्य सचिव माननीय लोकेश कुमार सिंह ने छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए अपने हाथों से मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर प्रांजलि राज को सम्मानित किया l इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्योति सचिव आनंद बिहारी प्रसाद मुंगेर जिला महिला पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी सह हंसपुरी घराना की संरक्षिका अंजलि सहित पटना गणमान्य छात्र -छात्रा और अभिभावक उपस्थित थे l




