रिपोर्ट अनमोल कुमार
रांची।झारखंड राज्य प्रदेश अधिवेशन 29–30 अप्रैल 2026 की तैयारी एवं समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. धर्मेंद्र ने की।
बैठक में झारखंड राज्य आचार्यकुल के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जंग बहादुर पांडेय, उपाध्यक्ष आचार्य डॉ. वासुदेव प्रसाद, मंत्री डॉ. ओम प्रकाश, रांची जिला अध्यक्ष आचार्यकुल डॉ. सुबोध कुमार, अधिवेशन की संयोजिका डॉ. रूपसी कुमारी, तकनीकी सलाहकार डॉ. सुप्रिया, मॉरीशस से डॉ. शारदा, बी.आई.टी. सिंदरी से डॉ. प्रवीण, गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षक आकृति भारद्वाज, तनवीर चौधरी, अमन प्रभात, रांची विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग से डॉ. सुनीता, आचार्यकुल से बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी अनमोल कुमार ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा और और विचारणीय बिषय को रेखांकित किया जाए । नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद रंजन सिंह , आर.टी.सी. बी.एड. कॉलेज के शिक्षक डॉ. सुबोध कुमार तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक डॉ. संतोष सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अधिवेशन के आयोजक वाई.बी.एन. यूनिवर्सिटी, रांची के चेयरमैन डॉ. रामजी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह अधिवेशन अत्यंत प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
अधिवेशन की संयोजिका डॉ. रूपसी कुमारी ने कहा कि यह अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। सभी तैयारियाँ सुव्यवस्थित रूप से की जा रही हैं और हम इसे सफल एवं प्रभावशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रांची जिला अध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस अधिवेशन में शिक्षकों, विद्वानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह मंच समाज निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा और विचार प्रदान करेगा।
प्रदेश मंत्री डॉ. ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि इस प्रांतीय अधिवेशन का मुख्य विषय स्वस्थ समाज रचना: दशा एवं दिशा रहेगा, साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा एवं कृत्रिम मेधा पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में आगामी अधिवेशन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ व्यक्त कीं तथा इसे सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। शांति मंत्र के साथ बैठक समाप्त हुई।




