महिला की हत्या के प्रयास का मामला, ससुराल पक्ष पर परिजनों का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर/वारिसनगर
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर आजाद चौक वार्ड 4 निवासी मेघु पंडित की पुत्री पिंकू देवी के साथ ससुराल पक्ष द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता के अनुसार, करीब आठ माह पूर्व उसके ससुराल ग्राम हरपुर गंगाराम, पोस्ट नीलकंठपुर, पंचायत रसूलपुर मुबारक, वार्ड संख्या 9 प्रखंड महुआ जिला वैशाली में सास, ससुर, देवर एवं पति द्वारा उसे घर में बंद कर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। आरोप है कि उसके सीने पर ईंट से भी वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के दौरान पिंकू देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसकी जान बचाई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घायल महिला का इलाज कराने से भी इनकार कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर उसके पिता ने उसे समस्तीपुर लाकर निजी क्लीनिक में इलाज कराया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।वहीं घायल महिला की एक दो वर्षीय पुत्री भी है।
इलाज के बाद जब पिता अपनी पुत्री को ससुराल लेकर पहुंचे, तो आरोपी पति घर से फरार हो गया।
इस मामले में भूषण पंडित (उम्र 30 वर्ष) एवं संजीत पंडित (उम्र 28 वर्ष), दोनों पिता जीतन पंडित सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पीड़िता पक्ष ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Join us on: