जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बयान से बिहार की राजनीति में हलचल!

SHARE:

रिपोर्ट-अमित कुमार!

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर मीडिया को ब्रीफ करेंगे, और आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ वोट चाहिए, आगे चलकर आरजेडी का क्या होगा, वही जानें।

कुशवाहा ने निशांत को लेकर भी बड़ा बयान दिया, कहा कि वे जदयू के भविष्य हैं, बिहार के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कार्यकर्ताओं की आवाज सुनते हैं और पार्टी के लिए काम करते हैं।

आरजेडी पर हमला बोलते हुए कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव सदन के दौरान विदेश यात्रा में रहते हैं, क्या यही है उनकी जिम्मेदारी? उन्होंने कहा कि आरजेडी खुद को सोचे, उन्हें सिर्फ वोट चाहिए।

कुशवाहा का बयान बिहार की राजनीति में एक नए मोड़ की ओर इशारा कर रहा है। जदयू और आरजेडी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, और कुशवाहा का बयान इस तनाव को और बढ़ा सकता है।

निशांत की लोकप्रियता बढ़ रही है, क्या वे जदयू के लिए एक नए युग की शुरुआत करेंगे? यह सवाल बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Join us on: