सत्तू बिक्रेता ने ड्राइवर का सर धर से अलग कर सड़क पर फेंका, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की पीट कर हत्या की!

SHARE:

अररिया – मुर्शीद रजा!


जिले के फारबिसगंज शहर में दिनदहाड़े एक सत्तू दुकानदार ने पिकअप ड्राइवर की गला रेत कर धड़ से अलग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस हत्या से गुस्साई भीड़ ने पुलिस के सामने हत्यारे को पीट पीट कर मार डाला।
यह घटना फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड के समीप घटी है। जानकारी के अनुसार ड्राइवर और सत्तू दुकानदार से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। उसके बाद सत्तू दुकानदार रवि चौहान ने दुकान से चाकू निकल कर ड्राइवर नबी हुसैन के पेट में वार कर सड़क पर गिरा दिया। फिर चाकू की वार से गला रेत कर सर को धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद वो चाकू लेकर खड़ा रहा। तब गुस्साई भीड़ ने रवि चौहान की पीट पीट कर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान नबी हुसैन और आरोपी की पहचान मृतक रवि चौहान के रूप में हुई है ।इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
बाइट – जितेंद्र कुमार, एसपी, अररिया।

Join us on: