अरवल में हुये सड़क हादसे में एएसआई मोनू कुमार की मौत, पुलिस महकमा मे शोक सी लहर!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

अरवल
जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एएसआई मोनू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, एएसआई मोनू कुमार क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल अरवल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: