हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम की हत्या मामले में बाथरूम से मिला खून के धब्बा!

SHARE:

रिपोर्ट= पंकज कुमार!

​जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र के मुठेर-लोदीपुर गांव के समीप स्थित गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. ​तफ्तीश के दौरान हॉस्टल के बाथरूम में खुन के लाल रंग के संदिग्ध धब्बे मिले हैं, जिसे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाथरूम की पाइप को जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा गया है. फॉरेंसिक रिपोर्ट के जरिए पुलिस इस मामले में पुख्ता सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके. ​एसपी अपराजित लोहान स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं. एसपी ने बताया है कि हॉस्टल के बाथरूम के अंदर लाल रंग के कुछ निशान मिले हैं. संदेह के आधार पर बाथरूम के पाइप को काटकर जब्त कर जांच पड़ताल के लिए एफएसएल टीम को भेजा गया है, ताकि बच्चे की हत्या में पुलिस को एविडेंस मिल सके. पुलिस इस एंगल पर भी जांच पड़ताल कर रही है कि क्या मासूम को धारदार हथियार से हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने बाथरूम का प्रयोग किया, जहां पानी से धोये जाने की आशंका के बीच पाइप को पुलिस ने जांच के लिए भेजा है. ताकि नाली से भी ठोस साक्ष्य मिल सके. फिलहाल पुलिस बुधवार की देर शाम तक गार्ड से पूछताछ करने में जुटी थी. बच्चे के साथ आप्राकृतिक यौनाचार होने के सवाल पर उन्होंने बताया है कि पीएमसीएच के तीन डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का पोस्टमार्टम किया है. बुधवार (8 अप्रैस) की शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिल पाई है. उम्मीद है कि आज देर शाम तक रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी. ​वहीं, मामले को लेकर एएसपी मनोज कुमार पांडेय और सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी एवं केस के अनुसंधानकर्ता थानाध्यक्ष देवकांत वर्मा ने अपनी टीम के साथ हॉस्टल जाकर गहन जांच की. पुलिस ने अब तक हिरासत में लिए गए गार्ड और हॉस्टल में रहने वाले चार अन्य लड़कों से विस्तार से पूछताछ की गई है. जांच में मिले तथ्यों को फिलहाल गुप्त रखा गया है ताकि अनुसंधान प्रभावित न हो. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर केस को सुलझाने के करीब पहुंच रही है.बता दें कि सोमवार (6 अप्रैल) को गुरुकुल होस्टल एंड स्कूल में पांच वर्षीय मासूम छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई थी. जिसे लेकर लोगों मे भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए स्कूल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. चौंकाने वाली बात यह भी है कि महज दो कमरों में 42 बच्चों को रखा गया था, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. प्रशासन का कहना है कि मासूम को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

Join us on: