:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल में लगातार बढ़ते अपराध के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अब काफ़ी सक्रिय नजर आने लगा है!
मोकामा के हाथीदह थाना द्वारा बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन और सिक्स लेन के आसपास भारी पुलिस बलों के साथ सघन वाहन चेकिंग किया जा रहा है, गौरतलब है की बाढ़ अनुमंडल में पिछले कुछ दिनों में चोरी से लेकर डबल मर्डर, तक हुआ है, एक ही दिन में अलग अलग वारदातों में कुल तीन हत्याएं हुई है जिसमें एक अथमलगोला और दो मोकामा में हुई है, वहीं आज भी पंडारक में एक युवक को गोली मार दी गई, इन संगीन वारदातो के साथ ही कई चोरी और ठगी की घटनाएँ हुई है, जिससे पुलिस काफ़ी परेशान है और अब सड़कों पर उतर आई है!
एसडीपीओ 1 रामकृष्ण ने इसे लेकर प्रेस वार्ता के दौरान कई घटनाओं में शामिल बदमाशों को हथियार समेत दबोचा भी है!
बाइट – राजेंद्र प्रसाद वर्मा, ASHO, हाथीदह




