नीतीश ही निशांत और निशांत ही नीतीश, नीरज कुमार ने पोस्टर जारी कर दिया बड़ा संकेत, बढ़ी हलचल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार की राजनीति में पोस्टर वॉर के जरिए बड़े-बड़े संदेश देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने अपने आवास पर एक ऐसा पोस्टर लगाया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उससे ठीक पहले लगे इस पोस्टर को बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।


पोस्टर में नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तस्वीर साथ-साथ लगाई गई है। साथ ही, दोनों नामों के अक्षरों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि “नीतीश ही निशांत हैं और निशांत ही नीतीश हैं”।
यानी साफ है कि जदयू के अंदर अब निशांत कुमार को आगे लाने की चर्चा तेज हो रही है और उन्हें संभावित मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट करने की मांग भी उठने लगी है।
इसी मुद्दे नीरज कुमार से खास बातचीत की और उनके इरादों को समझने की कोशिश की।

Join us on: