15 अप्रैल तक घरों में पहुंचेगा PNG गैस, एलपीजी की आपूर्ति संकट का विकल्प- जिलाधिकारी!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा जिले में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और LPG आपूर्ति में पैदा हुए संकट को देखते हुए प्रशासन ने PNG गैस कनेक्शन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। पहले चरण में सघन आबादी वाले 8 वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। समाहरणालय में स्टॉल लगाकर लोगों को PNG कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है। डीएम दीपेश कुमार ने प्रेस से वार्ता में कहा कि PNG गैस के माध्यम से LPG पर निर्भरता कम होगी और अधिक से अधिक लोगों को कनेक्शन देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि 15 अप्रैल तक पाइपलाइन के माध्यम से सभी घरों में PNG गैस की आपूर्ति शुरू हो जाए।

बाइट :- दीपेश कुमार, जिलाधिकारी,सहरसा

Join us on: