नालंदा- शीतला माता मंदिर में भगदड़, 6 से अधिक की मौत एक दर्जन से ज्यादा के जख़्मी होने की खबर!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार सिंह!

नालंदा :इस वक्त की बहुत बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मघडा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा करने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के कारण अभी तक मिली जानकारी के अनुसार छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक जख्मी बताए जाते हैं। जिसमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर लहेरी थाना दीपनगर थाना एसडीम बिहार शरीफ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे हैं। बताया जाता है कि आज राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरा पुलिस महकमा उनके आगमन की तैयारी में और सुरक्षा में जुटा हुआ था। इसी बीच हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी मघडा मंदिर में पूजा को लेकर मेला लगा था। यह मेला हर मंगलवार को लगता है। भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण यह भगदड़ मची। फिलहाल मौके की नजाकत को देखते हुए आसपास के इलाके के मेले में लगे दुकानों को बंद कराया जा रहा है। वही इस घटना के बाद अभी भी इलाके में भगदड़ की स्थिति मची हुई है। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि पुलिस भीड़ को संभालने में जुड़ी है। श्रद्धालुओं ने बताया कि पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण हुई है।

बाइट:श्रद्धालु
बाइट:श्रद्धालु
पीटीसी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

नालंदा- इस वक्त की बहुत बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मघडा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा करने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के कारण अभी तक मिली जानकारी के अनुसार छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक जख्मी बताए जाते हैं। जिसमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर लहेरी थाना दीपनगर थाना एसडीम बिहार शरीफ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे हैं। बताया जाता है कि आज राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरा पुलिस महकमा उनके आगमन की तैयारी में और सुरक्षा में जुटा हुआ था। इसी बीच हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी मघडा मंदिर में पूजा को लेकर मेला लगा था। यह मेला हर मंगलवार को लगता है। भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण यह भगदड़ मची। फिलहाल मौके की नजाकत को देखते हुए आसपास के इलाके के मेले में लगे दुकानों को बंद कराया जा रहा है। वही इस घटना के बाद अभी भी इलाके में भगदड़ की स्थिति मची हुई है। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि पुलिस भीड़ को संभालने में जुड़ी है। श्रद्धालुओं ने बताया कि पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण हुई है।

Join us on: