सहरसा में ईंट भट्ठे पर महिला मजदूर पर फायरिंग, संचालक गिरफ्तार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड 46 स्थित ईंट भट्ठे पर असम की 35 वर्षीय महिला मजदूर मलिका बीबी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला पर आरोप है कि उसने भट्ठे पर चल रहे अमानवीय अत्याचार और जबरन मजदूरी का विरोध किया। घटना के बाद पुलिस ने भट्ठा संचालक ओवैस करनी उर्फ चुन्ना मियां को गिरफ्तार किया और 7 नाबालिग मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें बेहतर मजदूरी का झांसा देकर असम से लाया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही बिजली के झटके और रात में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। पुलिस ने एयर गन से गोली मारने की पुष्टि की है। डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए माइनिंग विभाग और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। प्रशासन ने गंभीर आरोपों की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

BYTE :- डीएसपी ओमप्रकाश

Join us on: