पिता की लापरवाही से चली गोली, बच्ची के सिर में लगी!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

गोलीकांड का 12 घंटे में खुलासा:पिता की लापरवाही से चली गोली, बच्ची घायल,आरोपी गिरफ्तार

खबर बिहार के सहरसा से है,जहां पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में हुए गोलीकांड का सफल खुलासा कर लिया है। इस मामले में घायल बच्ची के पिता को ही पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी विकास कुमार हथियार के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उसकी बच्ची के सिर में लग गई। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पिता विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

BYTE :- मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र पांडेय

Join us on: