सहरसा में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को मारी गोली!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

खबर सहरसा से है, जहां आपसी विवाद में श्रवण कुमार नामक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सबैला मूसहरी टोला के समीप की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय गाड़ी साइड करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पहले तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, युवक मकई के खेत की ओर गया हुआ था, इसी दौरान घात लगाकर उसे गोली मार दी गई। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जख्मी युवक का ईलाज जारी है।
घायल युवक ने कुंदन कुमार सहित दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

BYTE :- परिजन
BYTE :- श्रवण कुमार जख्मी

Join us on: