:- अवधेश कुमार / गोपालगंज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में गोपालगंज के होनहार कृष्णा गुप्ता ने अपनी सफलता से जिले का मान बढ़ाया है।वही विजयीपुर प्रखंड के मुशहरी बाजार निवासी कृष्णा गुप्ता ने 482 अंक हासिल कर जिले में प्रथम और पूरे प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। कृष्णा की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित है।
शिक्षक मां और गार्ड पिता का सिर गर्व से ऊंचा
कृष्णा की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का कठिन संघर्ष और प्रेरणा छिपी है।कृष्णा की मां कुमारी रीना मांझा प्रखंड के हरपुर गोसाईं स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता सुधीर गुप्ता उसी स्कूल में नाइट गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की इस शानदार कामयाबी पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू टपकाने लगे।सुधीर गुप्ता ने बताया कि संसाधनों की कमी के बावजूद कृष्णा ने कभी हार नहीं मानी।
किराए के मकान में रहकर की पढ़ाई
कृष्णा का पूरा परिवार धर्मपरसा बाजार में एक किराए के मकान में रहता है। कृष्णा ने मांझा प्रखंड के धर्मपरसा हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर रहने वाले कृष्णा शुरू से ही मेधावी रहे हैं।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है।
12 घंटे की मेहनत और डिजिटल पढ़ाई का मेल
अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए कृष्णा ने बताया कि वे नियमित रूप से 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे। स्कूल की शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने कोचिंग सेंटर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब का भरपूर लाभ उठाया। डिजिटल माध्यमों से कठिन विषयों को समझने में उन्हें काफी मदद मिल।
लक्ष्य: इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना
भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कृष्णा ने स्पष्ट किया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है।वे आगे की पढ़ाई विज्ञान संकाय से कर तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कृष्णा की इस उपलब्धि पर धर्मपरसा और विजयीपुर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
BYTE 01 कृष्णा गुप्ता,छात्र,गोपालगंज
BYTE 02 कुमारी रीना,छात्र के मां व शिक्षिका,गोपालगंज
BYTE 03 सुधीर गुप्ता,छात्र के पिता व रात्रि प्रहरी,गोपालगंज




