:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
-बेगूसराय में मस्जिद के इमाम की लडकी ने 489 अंक लाकर बेगूसराय जिले नही बिहार में अपना नाम रोशन किया। राजकीय कृत उच्च विद्यालय बनबारी पुर की छात्रा नाहिद सुल्तान ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा 489 अंक लायी है।और आगे मेडिकल की पढ़ाई करने की वाते कही है। बताते चलें की पिता सो हराव आलम बैंगलूर मे मस्जिद में इमाम के रुप में कार्यरत हैं। जो अपने बच्चों के अच्छे अंक लाने पर खुश हैं । सबसे बड़ी बात है कि आज भी समझ में लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और खासकर जो अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियां हैं उन्हें तो काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन फिर भी नाहिद सुल्तान ने समाज की सभी धारणाओं को चुनौती देते हुए आज मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में द्वितीय स्थान लाकर एक तरफ जहां परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है तो वही जिले का भी नाम रोशन किया है। नाहिद सुल्तान के इस कामयाबी पर परिवार ही नहीं जिले के लोग भी काफी खुश हैं और नाहिद सुल्तान को बधाइयां देने वाले का तांता लगा हुआ है। नाहिद सुल्तान ने बताया कि आगे चलकर वह समाज एवं देश के लिए कुछ कर सके इसके लिए वह और मेहनत करेंगे तथा आने वाले पीढ़ियों को भी वही यही संदेश देगी कि अगर मन में जुनून हो तो कामयाबी के रास्ते पर कोई भी पत्थर हटाया जा सकता है ।
बाइट – नाहिद सुल्तान
बाइट – सोहराब आलम, पिता




