:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय – रामनवमी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल जागृति शोभा यात्रा निकाला गया। इस भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत बछवाड़ा के मुरलीटोल टोल प्लाजा से हुई, जहां हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजा का पूजन किया गया। जैसे ही शोभा यात्रा शुरू हुई, हजारों की संख्या में राम भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में महावीरी पताका लिए युवा जय श्री राम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। जुलूस सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और सजे-धजे रथ वाहन शामिल थे। मुरलीटोल टोल प्लाजा से प्रस्थान कर यह शोभा यात्रा एनएच-28 के रास्ते झमटिया पहुंची, इसके बाद जुलूस बछवाड़ा बाजार और थाना रोड होते हुए रानी दो पंचायत के मोहनियां ढाला चौक के समीप एनएच-28 पर पहुंचा । रास्ते भर राम भक्त डीजे की थाप पर झूमते-गाते नजर आए। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहां बच्चे, महिला,बुजुर्ग और युवा सभी भक्ति के रंग में सराबोर दिखे। जुलुस मोहनियां ढाला चौक से होते हुए एन एच 28 के रास्ते रानी और गोधना गांव होते हुए तेघड़ा के लिए प्रस्थान कर गया। शोभा यात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई, वहीं प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इस जागृति यात्रा के माध्यम से धर्म और संस्कृति के प्रति एकजुटता का संदेश दिया गया।
बाइट – कृष्णनंदन सिह




