28 लाख करोड़ की एक्साइज ड्यूटी वसूली, जनता कर रही त्राहिमाम-  अखिलेश सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

नीतीश का इस्तीफा और महंगाई की मार: अखिलेश प्रसाद सिंह का केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला”

“28 लाख करोड़ की एक्साइज ड्यूटी वसूली, जनता त्राहिमाम कर रही है – बोले अखिलेश सिंह”

देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों तक, सांसद ने मोदी सरकार और बिहार की सत्ता पर जमकर निशाना साधा।

नीतीश कुमार का इस्तीफा]
नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्पष्ट कहा कि इसमें विपक्ष की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा:
“नीतीश कुमार को इस्तीफा देना होगा तो वे दे देंगे। अब चूंकि वे राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं, तो संवैधानिक तौर पर उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना ही पड़ेगा। इसमें हमारा कोई दखल नहीं है।”
2: एलपीजी और डीजल क्राइसिस
देश में ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए सांसद ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज देश में एलपीजी और डीजल को लेकर हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार इसे ठीक से डील करने में पूरी तरह विफल रही है।

“लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।”
“महंगाई की वजह से रेस्टोरेंट और चाय की दुकानें बंद हो रही हैं।”
“छोटे व्यवसायी और आम जनता बुरी तरह परेशान हैं।”

एक्साइज ड्यूटी का गणित]
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के सरकार के दावे को अखिलेश सिंह ने ‘छलावा’ करार दिया। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारत सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर अब तक 28 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर लोग कांग्रेस शासन और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करेंगे, तो समझ में आएगा कि कैसे जनता की जेब खाली की जा रही है।

Join us on: