रिपोर्ट – अमित कुमार!
केंद्र सरकार द्वारा युद्ध काल मे पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाया गया,इसी बीच, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम की सराहना करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया युद्ध और वैश्विक संकट के दौर से गुजर रही है, तब प्रधानमंत्री मोदी देश की 140 करोड़ जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव एक वैश्विक समस्या है। दुनिया भर में चल रहे युद्धों का असर हर देश पर पड़ रहा है, लेकिन भारत में पीएम मोदी खुद स्थिति की निगरानी (Monitoring) कर रहे हैं।
“यह एक वैश्विक संकट है। युद्ध की वजह से दुनिया के हर देश पर प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानमंत्री जी पूरे तौर पर प्रयत्नशील हैं और हर समस्या का निदान खुद से मॉनिटर कर रहे हैं। एक्साइज ड्यूटी में कटौती इसीलिए की गई है ताकि आम लोगों पर बोझ कम से कम पड़े।”
प्रधानमंत्री मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सर्वदलीय बैठक भी की। ललन सिंह के मुताबिक, संकट की इस घड़ी में पीएम की संवेदनाएं देश के 140 करोड़ लोगों के साथ हैं। वहीं, विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचनाओं और ‘समोसा पार्टी’ जैसे बयानों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग अपनी मंशा से काम करते हैं, जबकि मोदी जी देशहित में।
हालांकि, बिहार की राजनीति को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे, तो मंत्री जी इस सवाल को पूरी तरह टाल गए और कुछ भी कहने से बचते रहे।
सियासी हलचल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं पर ललन सिंह ने साधी चुप्पी।




