:- रवि शंकर अमित!
जिले में रसोई गैस एवं पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) की नियमित समीक्षा की जा रही है। दिनांक 25 मार्च, 2026 तक प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, जिले में कार्यरत प्रमुख कंपनियाँ—IOCL, BPCL एवं HPCL—द्वारा आपूर्ति एवं वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
दिनांक 25.03.2026 को कुल 58,723 बुकिंग लंबित हैं। जिसमें 11,779 एलपीजी सिलेंडरों की सफल डिलीवरी सुनिश्चित की गई, जो आपूर्ति प्रणाली की सक्रियता को दर्शाता है।
स्टॉक की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई है। वर्तमान में कंपनियों के पास कुल 20,498 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे मांग के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखने में सहूलियत हो रही है।
IOCL गैस एजेंसी 40 वितरकों के साथ औसत दैनिक डिलीवरी 8,455 कर रही है । BPCL 15 वितरकों के माध्यम से औसतन 3,805 सिलेंडरों की आपूर्ति कर रही है, जबकि HPCL 12 वितरकों के साथ औसतन 1,806 सिलेंडरों की डिलीवरी सुनिश्चित कर रही है।
बैकलॉग की स्थिति भी नियंत्रण में है। जिले का औसत बैकलॉग 4.6 दिन दर्ज किया गया है, जिसमें IOCL का बैकलॉग न्यूनतम 3.6 दिन है, जबकि BPCL एवं HPCL क्रमशः 5.0 एवं 5.1 दिन पर हैं।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं गैस वितरकों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए डिलीवरी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाएं तथा बैकलॉग को न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु प्रभावी कदम उठाएं। उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल उपलब्ध कराना प्रशासन एवं तेल कंपनियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
साथ ही उपभोक्ताओं से अपील कि गई है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधितकिसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपनी शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर 06243-450626 पर दर्ज करा सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत है। अब तक कुल 354 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निष्पादन कर दिया गया है। शेष शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।




