बेगूसराय- हथियारबंद बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक्सिस बैंक लूटा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक एक्सिस बैंक में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है 6 की संख्या में अपराधियों ने बैंक में घुस गया। और बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लूटपाट के हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद बैंक कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक में हथियार के बल पर बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 6 मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक्सिस बैंक में घुस गया और हथियार के बल पर सभी बैंक कर्मी को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद हथियार के बल पर एक्सिस बैंक में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष और तेघरा डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया है कि तेघरा थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक में 6 की संख्या में अपराधी पहुंचे जहां तीन से चार लाख रुपए की हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज ख़ांगाल जा रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हरकांम मचा हुआ है और लोगों के बीच दहशत का माल बना हुआहै।

बाइट _मनीष एसपी बेगूसराय

Join us on: