रिपोर्ट – संतोष चौहान, सुपौल।
रामनवमी के पावन पर्व को लेकर सुपौल पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासन द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
छातापुर थाना से निकला यह फ्लैग मार्च मुख्यालय क्षेत्र से होते हुए एसएच-91 मार्ग के बस स्टैंड, कचहरी और बजरंग चौक स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इसके बाद फ्लैग मार्च पुनः थाना परिसर लौट आया।
फ्लैग मार्च में एसडीपीओ विभाष कुमार, एसडीएम अभिषेक कुमार, बीडीओ डॉ० राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रमोद झा समेत कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। इस दौरान महिला पुलिस बल की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
सुपौल एसपी शरथ आर एस ने बताया कि जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी और शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों को शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक करना है, ताकि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो सके।
Byte :– सरथ आर एस (एसपी) सुपौल




