बेगूसराय – 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय – गौड़ा एक पंचायत में मंगलवार की शाम को बदमाशों ने गोली मार कर दसवीं कक्षा की एक बच्चे की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही घर वालों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर एसपी मनीष सहित तेघड़ा एसडीपीओ, थानाध्यक्ष अपने दलगबल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए । ग्रामीणों ने बताया कि गौड़ा निवासी गंगा साव के पौत्र व जितेन्द्र साव के पुत्र 15 वर्षीय विष्णु कुमार चौर में अपने खेत को देखकर लौट रहा था। चौड़ में ही घात लगाए बदमाशों ने विष्णु कुमार को गोली मारी। छात्र को एक गोली छाती के पास लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में यह चर्चा है कि इतनी छोटी उम्र में किसी की हत्या करने के पीछे क्या कारण हो सकता है? कई ग्रामीणों ने बताया कि चौड़ में सुनसान रहने के कारण बदमाशों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में किसी अनहोनी घटना की संभावना बनी रहती है। गौरतलब है कि जितेन्द्र साव का तीन पुत्रों में विष्णु सबसे छोटा था। वह नवमी पास कर इस बार दसवीं में गया ही था। अपने पुत्र की हत्या की खबर सुनकर मां बिलख रही है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की खिनाख्त की जा रही है। उसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on: