इस शहर में गंदगी का अंबार, हड़ताल पर गये सफाई कर्मी, माँग पुरी करने पर अड़े!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल।

– सुपौल में सदर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में ताला जड़कर हड़ताल शुरू कर दी है। सफाईकर्मियों के काम बंद करने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है और कई जगह कचरा जमा होने लगा है।
दरअसल मामला शहर के वार्ड संख्या 22 का बताया जा रहा है, जहां कल रविवार को नाला खोदने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अबू बकर नाम के एक युवक ने वहां काम कर रहे जेसीबी चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी ओर जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद नगर परिषद के कुछ कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसटी-एससी थाना पहुंचे।कर्मचारियों का आरोप है कि थाना में पुलिस ने उनकी शिकायत लेने में आनाकानी की। इससे नाराज सफाईकर्मियों ने विरोध जताते हुए थाना गेट के सामने कचरा फेंक दिया।बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज पुलिस ने रात में नगर परिषद के एक क्लर्क असजद आलम जो लोकल बॉडीज संगठन का महासचिव है उसके घर पर छापेमारी और मारपीट करते हुए कुल 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक गिरफ्तार कर्मियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।इधर हड़ताल के कारण सुपौल शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।सफाई कर्मी थाना अध्यक्ष ओर एक सब इंस्पेक्टर पर एसपी से करवाई की मांग कर रहे है।

Byte :- बिनोद मरिक (सफाई कर्मी) नगर परिषद, सुपौल।

Byte :- राघवेंद्र झा (मुख्य पार्षद) नगर परिषद , सुपौल।

Join us on: