रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मुख्यमन्त्री की कुर्सी से नितीश कुमार के हटाये जाने की भाजपाई साजिश जनादेश का अपमान–धीरेंद्र
दलित गरीबों के घरों पर बढ़ते बुलडोजर हमले के खिलाफ आंदोलन तेज होगा–ध्रुव
मधुबनी भाकपा माले का जिला सम्मेलन अप्रील माह में प्रस्तावित है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज माले नगर लहेरियागंज में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक जिला सचिव ध्रुबनारायण कर्ण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि मुख्यमन्त्री नितीश कुमार को हटाये जाने को लेकर भाजपा साजिश कर रही है। जो जनादेश का अपमान है। भाजपा की कोशिश है राज्य में नफ़रती बुलडोजर राज थोपना। हजारों दलित गरीब परिवारों के दशकों पुराने घरों को उजाड़ दिया गया है और हजारों घरों को उजाड़ने की तैयारी चल रही है। चकदह, झंझारपुर और घोघरडीहा में मुस्लिम समुदाय के ऊपर हुए हमले भाजपा की नफ़रती राजनीति का परिणाम है। दमन और हमले के खिलाफ भाकपा माले का आंदोलन तेज हुआ है और इसे और मजबूत बनाया जायेगा। जिला के प्रखण्डों में हुए पार्टी विस्तार को जिला सम्मेलन के जरिये मजबूत बनाया जायेगा। उन्होंने मधुबनी के मजदूर किसानों से आह्वान करते हुए कहा है कि मधुबनी जिला में भाकपा माले को मजबूत बनाएं।
इस मौके पर बोलते हुए जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि बुलडोजर राज के बढ़ते हमले के खिलाफ गरीब बसाओ आंदोलन तेज होगा। फूलपरास, जयनगर, बेनीपट्टी और सदर अनुमंडल पर जल्द ही दलित गरीबों का सत्याग्रह आंदोलन होगा। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं के बैठक से तय हुआ कि 25 मार्च तक सभी प्रखंड में सम्मेलन करने और 10 एवं 11 अप्रैल को जिला सम्मेलन किया जायेगा। साथ ही खजौली प्रखंड के सुक्की के साथ ही अन्य गांवों के हजारो परिवारों को कमला नहर विस्तारीकरण के नाम पर उजाड़ने के सवाल पर 20 मार्च को पार्टी की सात सदस्य जांच टीम खजौली प्रखंड के सुक्की के साथ ही ऐसे सभी गांवों का दौरा करेगी। विस्थापित होने बाले परिवारों को हटाने से पहले बसाने के सवाल पर जिला पदाधिकारी मधुबनी को सूची के साथ ज्ञापन सौंपा जायेगा।
जिला कार्यकर्ता बैठक को ऊत्तीम पासवान, श्याम पंडित, योगनाथ मंडल, भूषण सिंह,बिशंभर कामत, मयंक कुमार, मदन चंद्र झा, शांति सहनी, योगेंद्र यादव, कामेश्वर राम, नवल किशोर यादव, राम अशिष राम, राम प्रसाद दास, जुड़ी चौपाल सहित कर लोगों ने भी संबोधित किया।




