औरंगाबाद- शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की मौत 30 घायल 10 की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

औरंगाबाद दाउदनगर थाना क्षेत्र के मँझियावांं गांव में जयपाल के दौरान छत गिरने से दो लोगो कि दर्दनाक मौत हो गई। वही 30 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सभी घायलों का इलाज दाउदनगर अनुमंडलिया अस्पताल में चल रहा है वही 10 की हालत गंभीर देखते हुएचिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है मृतकों की पहचान इस गांव निवासी सत्यनारायण सिंह अखिलेश्वर यादव के रूप में की गई है। अखिलेश्वर यादव धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कल्याण चक कोयलियरी में सिब्बल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। जबकि सत्यनारायण यादव किसान है। जानकारी के अनुसार गांव के रामव्यास सिंह की बच्ची की बारात आई हुई थी। और शादी समारोह में जयमाला के दौरान अधिकतर महिलाएं बगल के छत पर चढ़कर जयमाला कार्यक्रम को देख रही थी। इसी दौरान छत भारभरकर गिर गया। जिसके कारण नीचे बैठे दोनों व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों मृतक रिश्ते में कन्या के भाई थे। इस हादसे के बाद गांव में माध्यमिक सन्नाटा छाया हुआ है

Join us on: