संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा में भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे सहरसा स्टेडियम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अचानक आई आपदा की स्थिति में किस तरह से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए, फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू कैसे किया जाए और घायलों को तत्काल मेडिकल सुविधा कैसे उपलब्ध कराई जाए इन सभी पहलुओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। मौके पर मौजूद एडीएम आपदा संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहयोग से जिले के पांच चयनित स्थलों पर यह मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में SDRF, अग्निशमन दल, नगर निगम, रेडक्रॉस सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम लोगों को आपदा के समय सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
BYTE :- आपदा प्रबंधन अधिकारी



