सीतामढ़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेता के भाई को मारी गोली, हालत गंभीर!

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा

सीतामढ़ी के पुनौरा थाना के पमरा पुल के समीप भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह के भाई मुखिया पति सुरेंद्र साह को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।बताया जा रहा है घायल शक्श सुरेंद्र साह राइस मिल संचालक है जो बेलसंड से अपने घर मनियारी लौट रहे थे कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया ।इस वारदात में मुखिया पति के उंगली में गोली लगी है।स्थानीय लोगो की मदद से घायल को इलाज लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है ।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ।

बाइट ..देवेंद्र साह ,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष ,सह भाजपा नेता

Join us on: