बेखोफ अपराधीयों ने दिन दहाड़े की कई राउंड फायर, बाल बाल बची शख्स की जान!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी में बेखौफ अपराधीयों ने दिनदहाड़े युवक पर की कई राउंड फायरिंग,बाल बाल बचा युवक। बाइक सवार अपराधियों ने घर के सामने बैठे युवक परीक्षण पासवान पर की फायरिंग,बारदात रहिका थाना के जगतपुर गांव की है। दिन दहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में फैली सनसनी। घटनास्थल से दो खोखा मिला। पीड़ित युवक ने शोर मचाते हुए अपराधीयों को खदेड़ा तो दोनों अपराधी भागा। पीड़ित परीक्षण पासवान ने बताया वे अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचा और उसे निशाना बना कर फायरिंग किया। जब तक वे कुछ समझपाते अपराधीयों ने निशाना साधकर तीन फायरिंग कर दिया गोली बगल से निकलते हुए दीवाल में जा कर लगी। तीसरे राउंड की फायरिंग के बाद वे कुर्सी से उठे और उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक स्टार्ट था और दोनों भाग निकला। गोली की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दिया पुलिस काफी विलम्ब से पहुंची। हालांकि रहिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर खानापूरी में लग गयी है। बहरहाल सुबह करीब नौ बजे के आसपास हुई बारदात से इलाके में दहशत व्याप्त है। रहिका थाना अध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पर ताला एवं अपराधीयों के धर पकड़ को लेकर जुट गए है।
बाइट– परीक्षण पासवान पीड़ित

Join us on: