:- रवि शंकर शर्मा!

मोकामा में राजेंद्रसेतु के समानांतर बन रहे रेल ब्रिज के काम मे मजदूरों और ठेकेदारों ने व्यवधान उतपन्न करते हुये बन्द करा दिया।
मजदूरों और ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें 7 महीने से पैसा नही दिया गया है।
इस रेल ब्रिज का निर्माण इरकॉन कर रही है। इरकॉन ने एफकॉन को ये काम करने को दिया है, जब इरकॉन से मीडिया ने बात की तो पता चला कि फंडिंग का कोई दिक्कत नही है एफकॉन को लगातार पर्याप्त पैसे दिये जा रहे हैं।
एफकॉन्स ने भी स्वीकारा की इरकॉन से पैसे मिल रहे हैं। फिर भी ठेकेदारों और मजदूरों को पैसे नही दिये जा रहे हैं। पीएफ को लेकर भी मजदूरों की नाराजगी थी। इस मेगा ब्रिज का प्रधानमंत्री जी के द्वारा 2024 में लोकार्पण करना है इसलिये फंड की कोई समस्या नही है। फिर भी एफकॉन्स ठेकेदारों को समय पर पैसे नही देती है।
गौरतलब है कि देश भर की कॉरपोरेट कंपनियां यही करती है, वो अपना इन्वेस्टमेंट करने के बजाय ठेकेदारों और मजदूरों के पैसे को रोक कर अपना काम निकाला करती है, यही कारण है कि प्रोजेक्ट नियत समय पर पूरा नही हो पाता।
हालाँकि जब मीडिया ने इरकॉन से इस संबंध में बात की तो फिर एफकॉन हरकत में आई और प्रोजेक्ट इंचार्ज हरेंद्र झा ने आकर 8 दिसम्बर तक पेमेंट करने और बाकी मामले सुलझाने का वचन देकर काम शुरू करवाया।
बाइट:- हरेंद्र झा (प्रोजेक्ट इंचार्ज,एफकॉन)




