शकील की रिपोर्ट

मुख्य धारा में जुड़ने के लिए एक लाख रुपये देगी बिहार सरकार।
बगहा (नगर संवाददाता) बगहा एसपी किरण कुमार जाधव के आदेश के आलोक में भैरोगंज थाना की पुलिस ने पंचायत राज खरहट त्रिभौंनी के वार्ड नम्बर01 मदरहनी गांव में मंगलवार को शराब के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया । इसके दौरान थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि बिहार सरकार ने 16 नवंबर 2016 में बिहार मध निषेध शराबबंदी कानून लागू किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं को तैयार करें । इसके लिये सरकार पूरी तरह से तैयार है। वही शराब बनाने वाले व शराब पीने वाले ब्यक्तियों का नाम बताने पर उनका नाम गुप्त रखा जायेगा। शराब नहीं पीने के साथ नसीहत देते हुए थानाध्यक्ष ने खासकर महिलाओं को जागरूक करते हुए अपने अपने पतियों पर नकेल कसते हुये शराब नहीं पीने की बात कहा । इसपर मदरहनी के दर्जनों लोगों ने एक समिति बनाने की पहल किया। वही लोगों ने थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद से विशेष तौर पर लगातार मानिटरिंग करते रहने के लिये बात कही। इसके दौरान बैठक में उपस्थित सैकड़ों महिला व पुरुषों ने दोनों हाथ ऊपर हाथ उठाकर हवा में लहराते हुए शराब नहीं बनाने व शराब नहीं पीने के लिये कसम खायी । बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य संख्या 04 के बृजबिहारी यादव ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शराब आत्मा व शरीर और परिवार का नाश करता है । जब शराब पियेंगे तो मरना तय है। इसके दौरान एएसआई सुधीर कुमार साधू उरांव जेपी उरांव सुरेंद्र उरांव लालचंद उरांव रामु उरांव माधो उरांव राजेन्द्र उरांव सहित सैकड़ों लोगों मौजूद थे ।




