बाढ़- मैट्रिक परीक्षा के लिये 8 केंद्र बनाये गये, कुल 7879 परीक्षार्थी होंगे शामिल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (गोपनीय शाखा) पटना।
(वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026)

सुश्री गरिमा लोहिया, भा०प्र०से०, अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा बताया गया कि दिनांक 17.02.2026 से प्रारंभ हो रहे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा,2026 के अवसर पर बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कुल 8 (आठ) परीक्षा केंद्र – 1. अनुग्रह नारायण सिंह+2 स्कूल, बाढ़, 2. सैयद नेहाल अहसन कॉलेज, बाढ़, 3. संत जोसेफ+2 कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल बाढ़, 4. राज्य संपोषित बालिका +2 उच्च विद्यालय बाढ़, 5. जगन्नाथन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाढ़, 6. लक्ष्मी नारायण राजवंशी हाई स्कूल ढिबर, 7. श्री गणेश हाई स्कूल बख्तियारपुर, 8. मंजू सिन्हा परियोजना हाई स्कूल बख्तियारपुर बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र छात्राओं का है, बताया गया कि इस वर्ष बाढ़ अनुमंडल में कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली मिलाकर कुल 7879 परीक्षार्थी शामिल हो रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण तथा कद्वाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु दो-दो स्टैटिक मजिस्ट्रेट महिला एवं पुरुष सहित एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की तैनाती की गई है इसके अतिरिक्त तीन गश्ती दंडाधिकारी तथा दो जोनल दंडाधिकारी की भी तैनाती किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 छात्राओं के अनुपात में एक एक वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति भी किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है, वही परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के फ्रिस्किंग के लिए अस्थाई फ्रिस्किंग कक्ष बनाया गया है, जहां सभी छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व फ्रिस्किंग करते हुए परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति होगी। सभी परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बी एन एस एस की धारा 163 के तहत् निषेधाज्ञा लागू किया गया है। सभी केंद्राधीक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार परीक्षार्थी के सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय, परीक्षा कक्ष में पर्याप्त रोशनी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

Join us on: