मधुबनी- 1200 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब व तीन बाइक को पुलिस ने किया जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए भारी मात्रा मे शराब के साथ बाइक जब्त करने मे सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये छापेमारी किया। जिस दौरान तीन बाइक पर लदा हुआ नेपाल निर्मित देसी शराब की 1200 बोतलें करीब 360 लीटर शराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का परिणाम है। जो क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। छापेमारी के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस को देखते ही मौके से फरार होने में कामयाब रहा। लेकिन पुलिस ने तीनों बाइक एवं उस पर लदे हुए शराब को जब्त कर लिया। बरामद शराब की गुणवत्ता और मूल्य का आकलन किया जा रहा है। पकड़े गए शराब परोसी देश नेपाल से अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही थी। इस बाबत थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि फरार तस्करों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए व्यापक छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। एसआई मुन्ना कुमार और राजेश कुमार सहित संयुक्त पुलिस बल मौके पर मौजूद थें। मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई किए जा रहे है। संलिप्त फरार शराब तस्कर के नेटवर्क पर प्रशासन की नजर है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने प्रेस प्रतनिधीयों से बातचीत में कहा है कि ये कार्रवाई शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण व प्रभावी कदम है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित कर संलिप्त फरार शराब तस्कर को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का मानना है कि इस तरह तस्करी का चले आ रहे सिलसिला नेपाल सीमा से सटे होने के कारण चलाया जा रहा है। ऐसे तस्करों के द्वारा स्थानीय स्तर पर नशे के प्रसार को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा इस तरह के कार्वाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताया है। इस तरह के कार्वाई से अवैध शराब का कारोबार थमेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना देने में सहयोग करें। मधुबनी जिले में शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है।

Join us on: